IPL Me Sabse Jyada Six: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक और लोकप्रिय टूर्नामेंट है। हर साल लाखों फैन्स इस लीग का बेसब्री से इंतजार करते हैं, खासकर लंबे-लंबे छक्कों और चौके के लिए। दर्शकों को जो रोमांच और उत्साह छक्कों से मिलता है, वो किसी और चीज़ से नहीं मिलता।
IPL के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने छक्कों की बरसात की है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो ज्यादातर सिक्स मारने के मामले में बेमिसाल हैं। इस लेख में हम बात करेंगे IPL Me Sabse Jyada Six लगाने वाले उन सभी बल्लेबाजों की जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। और कैसे उन्होंने अपनी ताकत और सही टाइमिंग का इस्तेमाल करके इस आंकड़े को हासिल किया।
IPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी की सूचि
1. क्रिस गेल (357 छक्के)
क्रिस गेल को IPL का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है। इनका नाम आते ही सबसे पहले मन में लंबे-लंबे छक्कों का ख्याल आता है। वेस्टइंडीज के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने IPL में कुल 142 मैचों में 357 छक्के लगाए और वह अब भी इस मामले में टॉप पर हैं। गेल ने IPL में किंग्स इलेवन पंजाब (PBSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए चुके है।
RCB के लिए उनका दौर सबसे विस्फोटक रहा, जहाँ उन्होंने कई बार अकेले दम पर मैच जिताए। उनका लंबा कद, ताकतवर कंधे और टाइमिंग उन्हें एक घातक बल्लेबाज बनाते हैं। और उनकी बल्लेबाजी की खासियत यह थी कि वे शुरुआत में थोड़ा समय लेते थे, लेकिन एक बार सेट हो जाने के बाद गेंदबाजों पर टूट पड़ते थे। उनका 175* रन का रिकॉर्ड आज भी IPL का सर्वोच्च स्कोर है। IPL Me Sabse Jyada Six लगाने वाले पहले बल्लेबाज है।
आईपीएल में उनके महत्वपूर्ण रिकॉर्ड
- सबसे ज्यादा सिक्स (357) — अब तक का सर्वश्रेष्ठ।
- IPL 20213 में एक पारी में 17 छक्के और 175 रन।
- (2011, 2012) ऑरेंज कैप’ विजेता।
- IPL 2012 में 59 छक्के जो एक सीजन में सबसे ज्यादा है
- 30 गेंदों में शतक – सबसे तेज़।
2. विराट कोहली (290 छक्के)
विराट कोहली जिन्हें रन मशीन और IPL का सबसे कंसिस्टेंट बल्लेबाज माना जाता है। IPL में उन्होंने सिर्फ एक टीम RCB के लिए खेलते हुए 7000+ रन बनाए हैं — जो की IPL इतिहास में सबसे अधिक है। इन्होंने 263 मैच में 290 छक्के लगाये है।
विराट कोहली ने IPL में RCB के लिए कप्तानी करके टीम को प्लेऑफ तक पहुँचाया। हालांकि वे चैंपियन नहीं बन सके। वह RCB की रीढ़ हैं और आईपीएल के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही फ्रेंचाइज़ी के लिए लगातार 17 सीजन खेले हैं। औरIPL Me Sabse Jyada Six लगाने वाले बल्लेबाज की सूचि में दुसरे नंबर पर।
आईपीएल में उनके महत्वपूर्ण रिकॉर्ड
- IPL में एक सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन।
- IPL एक सीजन में 8 शतक।
- 17+ सीजन एक ही टीम से खेलने का रिकॉर्ड।
- 7300+ रन – सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी।
- आईपीएल 2016 में 4 शतक।
3. रोहित शर्मा – (287 छक्के)
भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान और मुंबई इंडियंस (MI) के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा जिन्हें “हिटमैन” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने IPL में डेब्यू डेक्कन चार्जर्स के लिए एक बल्लेबाज के रूप में किया था, लेकिन असली सफलता मुंबई इंडियंस के साथ आई।
उन्होंने अब तक IPL में 268 मैच में 287 सिक्स लगाए हैं और 6000+ रन भी बना चुके हैं। और साथ ही में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन भी बनाया है। जो IPL इतिहास का रिकॉर्ड है। उनकी कप्तानी की समझ और मैच की स्थिति को पढ़ने की कला उन्हें IPL के सबसे सफल खिलाड़ियों में लाती है।
आईपीएल में उनके महत्वपूर्ण रिकॉर्ड
- 5 बार IPL चैंपियन कप्तान – सबसे सफल कप्तान।
- पावरप्ले और मिडल ओवर्स में स्ट्राइक रोटेट करने में माहिर।
- 2015 फाइनल में निर्णायक पारी (50 रन, MOM)।
- लीग के टॉप स्कोरर में से एक 6000+ रन।
- 287 सिक्स – अब तक के टॉप 5 सिक्स हिटर में शामिल।
4. एमएस धोनी – (263 छक्के)
‘कैप्टन कूल’ के नाम से पहचाने जाने वाले एमएस धोनी न सिर्फ भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, बल्कि IPL में भी उनका दबदबा साफ दिखता है। उनकी बल्लेबाजी का खास अंदाज़ मैच को आखिरी ओवर तक ले जाना और फिर छक्के मार कर खत्म करना है।
उनका हेलिकॉप्टर शॉट पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। धोनी एक बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं और उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करके खिलाड़ियों को आउट भी किया हैं। नी ने अब तक 276 मैच में 263 छक्के मार चुके है और CSK को 5 बार खिताब जीता चुके है। और IPL Me Sabse Jyada Six लगाने के मामले में नंबर 4 पर है।
आईपीएल में उनके महत्वपूर्ण रिकॉर्ड
- CSK को 5 बार चैंपियन बनाने में सबसे बड़ा योगदान।
- IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी – 220+।
- IPL में सबसे सफल कप्तानों में से एक।
- 100+ स्टंपिंग – विकेटकीपिंग में अव्वल।
- SR 135+ डेथ ओवर्स में।
5. एबी डिविलियर्स
एबी डिविलियर्स सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि बल्लेबाज के रूप में एक कलाकार भी हैं। उनके अन्दर 360 डिग्री में शॉट लगाने की क्षमता है — यानी मैदान के चारो दिशाओं में शॉट खेल सकते हैं। चाहे यॉर्कर हो या बाउंसर हो डिविलियर्स हर गेंद को कहीं न कहीं मैदान से बाहर पहुंचाने का छमता रखते हैं। उन्होंने IPL में RCB के लिए कई बार मुश्किल परिस्थितियों में मैच जिताया हैं। अब तक कुल 184 मैच में 261 सिक्स लगाये है।
आईपीएल में उनके महत्वपूर्ण रिकॉर्ड
- RCB की टीम का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज।
- 15+ कैच के साथ शानदार फील्डर।
- सबसे बड़ा पार्टनरशिप विराट कोहली के साथ 229 रन की।
- RCB के लिए 3 शतक और 40+ फिफ्टी।
- डेथ ओवर्स में 180+ स्ट्राइक रेट।
- मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 133* रन की तूफानी पारी।
यह भी पढ़े: 2008 – 2025 तक IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज
निष्कर्ष
IPL Me Sabse Jyada Six लगाना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए सिर्फ ताकत की नहीं, आत्मविश्वास और निरंतरता का भी योगदान होता हिया। विराट कोहली, क्रिस गेल, रोहित शर्मा, एबी डीविलियर्स और धोनी जैसे खिलाड़ियों ने साबित किया है कि वो ना सिर्फ रन बना सकते हैं, छक्के लगाकर वो भी दर्शकों को रोमांचित करते हुए। यह रिकॉर्ड IPL 2025 के पहले का है आनेवाले सीजन में यह आंकड़ा बदल सकता है।