Top 5 IPL Mein Sabse Jyada Run बनाने वाले बल्लेबाज, जिन्हें कहा जाता है रन मशीन ऑफ आईपीएल

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) एक ऐसा खेला है जहाँ पर बड़ा से बड़ा रिकॉर्ड टूटता है और हर सीजन नया रिकॉर्ड बनता है। इस लीग में बल्लेबाज़ों का हुनर, कौशल और दमखम पूरी दुनिया के सामने आता है। और कुछ बल्लेबाज़ ऐसे हैं जिन्होंने हर IPL सीज़न में अपनी बल्लेबाज़ी से दर्शकों का दिल जीत लिया।

और अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड हासिल किया है जिसे तोड़ना थोड़ा मुश्किल है। आइए जानते हैं उन 5 महान बल्लेबाज़ों के बारे में जिन्होंने IPL में सबसे ज़्यादा रन बनाकर खुद को एक महान बल्लेबाज़ों के रूप में साबित किया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ सूचि

IPL Mein Sabse Jyada Run बनाने वाले बल्लेबाज की सूचि में सबसे ज्यादा भारतीय खिलाड़ी का नाम है जिसमे से कुछ बल्लेबाज़ IPL से संन्यास ले लिए लेकिन 2 ऐसे बल्लेबाज़ है जिनका प्रदर्शन IPL में अभी भी काफी शानदार है।

1. विराट कोहली (Virat Kohli)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली जिन्हें चेस मास्टर के नाम से जाना जाता है ये इकलौते ऐसे खिलाड़ी है जीने नाम क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट ODI, T20, Test में अलग अलग रिकॉर्ड है और क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है।

और भारतीय घरेलू लीग IPL में भी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है इन्होने अपना डेब्यू 2008 में एक बल्लेबाज के रूप में RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के लिए किया था। विराट कोहली 260 पारी में 39.27 औसत और 132.26 स्ट्राइक रेट से कुल 8326 रन बनाये है। जो आईपीएल इतिहास का सबसे अधिक रन है। इसे साथ साथ इनके नाम 8 शतक और 59 अर्द्धशतक भी है।

IPL में विराट कोहली अब तक कितने टीमों के साथ खेले चुके है

IPL के इतिहास में विराट कोहली एक मात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अपनी पूरी IPL यात्रा सिर्फ RCB के साथ की है। यह वफादारी और प्रतिबद्धता का सबसे बड़ा उदाहरण है। हालांकि की अभी तक अपनी टीम को IPL किताब जिताने में असफल रहे लेकिन अभी भी IPL किताब जितने की संघर्ष जारी है।

विराट कोहली के यादगार लम्हे

  • 2016 का सीजन – एक अकेला खिलाड़ी जिसने 973 रन बनाए, 4 शतक लगाए और RCB को फाइनल तक पहुंचाया।
  • 2013 में कप्तानी संभाली और टीम को कई बार प्लेऑफ में पहुंचाया।
  • लगातार 6 जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचना।

2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, जिन्हें हिटमैन के नाम से जाना जाता है रोहित IPL में सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 5 बार मुंबई इंडियंस (MI) को IPL किताब जिताया। रोहित शर्मा ने आईपीएल डेब्यू 2008 में एक बल्लेबाज़ के रूप में किया था अभी तक कुल 264 पारी में 29.63 के औसत और 131.61 स्ट्राइक रेट से कुल 6786 रन बना चुके है।

IPL में रोहित शर्मा अब तक कितने टीमों के साथ खेले चुके है

रोहित शर्मा अपने IPL करियर में 2 टीम के साथ खेल चुके है उन्होंने अपना डेब्यू 2008 में डेक्कन चार्जर्स के लिए किया था और 2010 तक इसी टीम के साथ बने रहे और फिर 2011 में मुंबई इंडियंस ने इन्हें अपनी टीम में ले लिया और अभी तक ये मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे है।

रोहित शर्मा के यादगार लम्हे

  • मुंबई इंडियंस (MI) को 2013 से 2020 के बीच 5 बार ट्रॉफी जिताना।
  • IPL में सबसे सफल कप्तान।
  • मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है।\
  • उन्होंने 2009 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेक्कन चार्जर्स के लिए हैट्रिक ली थी।

3. शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

शिखर धवन, जिन्हें प्यार से “गब्बर” कहा जाता है, इन्होने IPL में अपना डेब्यू 2008 में एक बल्लेबाज़ के रूप में किया था उन्होंने अपने करियर में कुल 222 पारी खेली है जिसमे से 35.26 औसत से और 127.14 स्ट्राइक रेट से कुल 6769 रन बनाये है जिसमे 2 शतक और 51 अर्द्धशतक भी शामिल है।

शिखर धवन ने अगस्त 2024 में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दिया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) में कर्णाली याक्स टीम के तरफ से खेलते हुए दिखे इसलिए BCCI के रुल के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी विदेशी T20 लीग में भाग लेते हैं, तो वह भारतीय घरेलू क्रिकेट IPL में हिस्सा लेने के योग नहीं होते। इसलिए शिखर धवन IPL 2025 में किसी भी टीम के तरफ से खेलते हुए नही दिखेंगे।

IPL में शिखर धवन कितने टीमों के साथ खेले चुके है

शिखर धवन आईपीएल में कुल 5 टीम में सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के साथ भी खेल चुके है। और IPL Mein Sabse Jyada Run बनाने वाले बल्लेबाज की सूचि में तीसरे नंबर पर है।

शिखर धवन के यादगार लम्हे

  • 2020 में लगातार दो शतक लगाकर IPL में इतिहास रचा।
  • सनराइजर्स के साथ 2016 में ट्रॉफी जीती।
  • 6000+ रन क्लब में शुरुआती खिलाड़ियों में से एक।
  • IPL में सबसे ज्यादा चौका मारने वाले खिलाड़ी बने।

4. डेविड वॉर्नर (David Warner)

डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के एक ओपनर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने भारतीय घरेलू लीग IPL में अपना डेब्यू 2009 एक बल्लेबाज के रूप में किया था।  2009 से लेकर 2024 तक कुल 184 पारी में 40.52 औसत और 139.77 स्ट्राइक रेट की मदद से 6565 रन बनाये जिसमे 4 शतक और 62 अर्द्धशतक भी शामिल है।

हालांकि IPL 2025 के लिए Unsold रहे। लेकिन फिर भी IPL में उन्होंने अपने बल्लेबाजी का छाप छोड़ा है इसलिएIPL Mein Sabse Jyada Run बनाने वाले बल्लेबाज की सूचि में चौथे नंबर पर है।

IPL में डेविड वॉर्नर कितने टीमों के साथ खेले चुके है

डेविड वार्नर ने IPL में कुल 3 टीम के साथ खेल चुके है सर्वप्रथम उन्होंने अपना डेब्यू दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए किया था। और 2009 से 2013 तक उसी टीम से बने रहे, फिर इसके बाद 2014 से 2020 तक सनराइजर्स हैदराबाद टीम के तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे थे, और फिर दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2021 से 2024 तक खेलते हुए दिखे थे।

डेविड वॉर्नर के यादगार लम्हे

  • 2016 में टीम को चैंपियन बनाना
  • IPL में तीन बार ऑरेंज कैप जीतना
  • ऑरेंज कैप विजेता: वॉर्नर ने 2015, 2017 और 2019 में ऑरेंज कैप जीती, जो IPL में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ को दी जाती है।
  • IPL में सबसे तेज़ 6,000 रन: 165 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।​
  • IPL में सबसे सफल विदेशी बल्लेबाज़
  • सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर IPL में

5. सुरेश रैना (Suresh Raina)

एक समय था जब सुरेश रैना को IPL का बादशाह कहा जाता था। और आज भी उन्हें प्यार से Mr. IPL और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के Fans के द्वारा चिन्ना थाला कहा जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे सफल और लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। सुरेश रैना IPL Mein Sabse Jyada Run बनाने वाले बल्लेबाज की सूचि में पांचवें नंबर पर।

उन्होंने IPL में अपना डेब्यू 2008 में एक बल्लेबजा के रूप में किया था और अपने IPL करियर में कुल 205 पारी में 32.52 की औसत और 136.76 स्ट्राइक रेट की सहायता से कुल 5528 रन बना चुके थे। जिसमे 1 शतक और 39 अर्द्धशतक भी शामिल था। हलाकि उन्होंने 6 सितंबर, 2022 को IPL से संन्यास ले लिया था।

IPL में सुरेश रैना कितने टीमों के साथ खेले चुके है

IPL में सुरेश रैना कुल दो टीम के साथ खेल चुके है 2008 में अपना डेब्यू उन्होंने गुजरात लायंस के लिए किया था। फिर बाद में उस टीम का कप्तान भी बने और फिर बाद में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम की तरह से खेलते हुए दिखे।

सुरेश रैना के यादगार लम्हे

  • IPL में सबसे पहले 5000 रन बनाने वाले। 
  • 2010 IPL फाइनल में तेज़ अर्धशतक से जीत दिलाना।
  • फील्डिंग में सबसे ज़्यादा कैच।
  • CSK की वापसी (2018) में बड़ा योगदान।

यह भी पढ़ें: 2025 Me IPL Se Paise Kaise Kamaye टॉप 7 जबरदस्त 100% Legal तरीके

Conclusion

IPL में अधिक रन बनाना आसन नही होता है, लेकिन फिर भी इन टॉप 5 बल्लेबाजों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित किया है की ये केवल IPL के नही बल्कि क्रिकेट इतिहास के सफल बल्लेबाजों में से एक है। इन खिलाड़ियों ने न केवल रन बनाए, बल्कि अपनी अपनी टीम को कई जीत दिलाई। हलाकि इसमें से कुछ खिलाड़ी शिखर धवन, सुरेश रैना ने IPL से संन्यास ले लिया और रोहित शर्मा, विराट कोहली अभी भी खेलते है। और वही डेविड वॉर्नर IPL 2025 से Unsold रहे।

4 thoughts on “Top 5 IPL Mein Sabse Jyada Run बनाने वाले बल्लेबाज, जिन्हें कहा जाता है रन मशीन ऑफ आईपीएल”

  1. IPL खेल प्रेमियों के लिए हमेशा से एक रोमांचक मंच रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने इस लीग को और भी यादगार बना दिया है। उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन ने दर्शकों को हमेशा प्रभावित किया है। आपके अनुसार, क्या विराट कोहली अगले सीजन में RCB को पहली बार चैंपियन बना पाएंगे?

    Reply
  2. IPL में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन वाकई प्रेरणादायक है। विराट की वफादारी और रोहित की कप्तानी दोनों ही IPL को खास बनाते हैं। यह देखकर अच्छा लगता है कि इन खिलाड़ियों ने न केवल रिकॉर्ड बनाए बल्कि दर्शकों का दिल भी जीता। विराट का RCB के प्रति समर्पण और रोहित की MI के लिए जीत की ललक दोनों ही काबिले तारीफ हैं। क्या आपको नहीं लगता कि IPL में ऐसे खिलाड़ियों की मौजूदगी लीग को और भी रोमांचक बनाती है? मैं यह जानना चाहूंगा कि आपके हिसाब से कौन सा खिलाड़ी IPL का सबसे बड़ा स्टार है और क्यों?

    Reply

Leave a Comment